Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

इंटरनेशनल बिल्डिंग एण्ड वूड वर्करज (बीडब्लयुआई) साऊथ एशिया की बैठक नेपाल की राजधानी काठमान्डू में मनासलू होटल में 15 दिसंबर को निदेशक डा. राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

दो दिवयीय इस बैठक का समापन आज ग्लोबल युनियन की निर्माण सेफ्टी और हैल्थ की निदेशिका लीनीया विकस्ट्रोम द्वारा ऑनलाइन किया गया।

बैठक में पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, भारत और नेपाल देश के ट्रेड युनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भारत देश के कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडू और हिमाचल प्रदेश से प्रेम लाल भाटिया ने भाग लिया।

तमिलनाडू से भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पोन कुमार ने भी इस बैठक में शिरकित की।

प्रैस को जारी ब्यान में आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एण्ड कन्ट्रैच्युल वर्करज युनियन सचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि विभिन्न देषों मे चले हुये निर्माण प्रोजैक्टों में मजदूरों की समाजिक सुरक्षा का पालन कैसे किया जाये।

मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड मे पजींकरण करने के लिए कई प्रकार की बाधाएं आ रही हैं, इन बाधाओं का निवारण कैसे किया जाये आदि विषयों पर चर्चा की गई।

साऊथ एशिया में अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों द्वारा जैसे कि विश्व बैंक, एआईआईबी, युरेपिन इनवेस्टमेंट बैंक, इंटरनेशनल फाईनैंस कार्पोरेशन और एशियन डिवलपमैंट बैंक आदि विभिन्न देशों और प्रदेशों के निर्माण प्रोजैक्टों के लिए फडिंग की जाती है।

तमिलनाडू राज्य युनियन के लीडर पोन कुमार जोकि भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

उन्होने कहा कि उनके प्रदेश में युनियन के प्रतिनिधियों को अधिकार प्राप्त है कि वह कामगारों का पंजीकरण श्रम कल्याण बोर्ड में करवा सकते है। ऐसा ही अधिकार अन्य राज्यों मे कार्यरत युनियनों को भी मिलना चाहिये।

प्रेम लाल ने कहा कि इन्टरनेशल बिल्डिंग एण्ड वूड वर्करज (बीडब्ल्यूडीआई) ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से वर्ष 2022 में अनुबंध किया था कि सभी निर्माण प्रोजैक्टों मे श्रम मानको का पालन किया जायेगा।

एडीबी सभी देशों और प्रदेशों को विकास के लिए ऋण देती है। हिमाचल प्रदेश को भी एडीबी ने रोड़ प्रोजैक्ट और ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी को सुदृढ़ बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को ऋण दिया है।

परन्तु साईट प्रोजैक्टों मे संबंधित कम्पनियों के द्वारा श्रम मानको को लागू नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में युनियन एडीबी हैड क्वार्टर को दस्तावेजों के आधार पर शिकायत दायर करेगी।

बैठक में बीडब्लयुआई साऊथ एशिया की प्रोजैक्ट संयोजक शगुफ्ता रियाज, पोन कुमार, प्रदीप आचार्य, अल्पा त्रिवेदी, लीलावती, असलम आदिल, इशाताइक वरिक, नबीना लुईटेल, शांता वशनेत, अमित लामा, राजकुमार गिरी, हरीशरन लंशाल, मदन बराईली, भीम बहादुर गरुंग आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!