Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंसेज ((एमस)
बिलासपुर के क्लीनिक इम्यूनोलॉजी और रूमेतोलॉजी विभाग के सहयोग से नि:शुल्क गठिया
जांच शिविर का आयोजन 15 दिसंबर 2024, को जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया गया।

इस शिविर में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की तथा शिविर में जांच करवाने आये मरीजों से बात भी की।

इस शिविर में 132 व्यक्तियों जिनके जोड़ो, उंगलियों, कलाई इत्यादि में लगातार सूजन, जकड़न या दर्द हो रहा था या मुठी बंद करने में कठिनाई आ रही थी।

उनकी जाँच एम्स बिलासपुर के गठिया विशेषज्ञों डा० योगेश प्रीत सिंह , डा० अंकिता तथा डा० राम द्वारा की गई।

शिविर में ब्लड प्रेशेर, शुगर, अस्थि घनत्व परीक्षण की सुविधाए उपलब्ध थी, जिनका जांच विभाग के नर्सिंग ऑफिसर नीतिका, गरिमा, छेरिंग डेचन और लैब तकनीशियन विशाल द्वारा किया गया।

जिन मरीजों में गठिया के लक्षण पाए गए उन्हें गठिया की दवाइयां की उपलब्ध करवाई गई तथा पूरण इलाज़ करवाने के लिए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंसेज (एमस) बिलासपुर के क्लीनिक इम्यूनोलॉजी और रूमेतोलॉजी विभाग में आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!