Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

सलापड़ पुल के पास स्थित सौल खड्ड में सैल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की दुखद मृत्यु का समाचार है। जबकि एक अन्य घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे में जमथल गांव के अनिल कुमार के 17 वर्षीय आकाश गुंजन की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गोलू उर्फ अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

यह घटना सलापड़ पुल के पास स्थित सौल खड्ड में सोमवार को हुई बताई जा रही है। जब चार युवक रील बनाने और नहाने के लिए खड्ड के पास पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि जब वे एक बड़े पत्थर पर बैठकर सेल्फी लेते हुए रील बना रहे थे कि तभी आकाश का पांव फिसल गया और वह खड्ड में गिर पड़ा। अन्य युवक उसे बचाने के प्रयास में कूद पड़े।

लेकिन इसका परिणाम और भी भयंकर हुआ। गोलू उर्फ अनमोल भी पानी में गिर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।

बिलासपुर कॉलेज के फस्र्ट ईयर के छात्र मृतक आकाश गुंजन अपने माता.पिता का इकलौता बेटा था।

वहीं, गोलू उर्फ अनमोल जो सेकंड ईयर का छात्र है। बहरहाल उसका इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है।

सभी युवक गांव जमथल के पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह ठाकुर के परिवार के थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

थाना सुंदर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम नेरचैक में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!