Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायका चरण-दो, कुल्लू द्वारा बीते दिन जल बहाव सिंचाई योजना शालंग निर्माण हेतु ठेकेदार शेरिंग को कृषक विकास संगठन शालंग के सदस्यों की उपस्थिति में सौंपी गई।

ठेकेदार ने योजना निर्माण अनुसूची कृषक विकास संगठन शालंग की उपस्थिति में खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से खण्ड परियोजना प्रबंधक डाक्टर गोपाल भारद्वाज, निर्माण अभियंता भरत भूषण तथा कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह को सौंपी तथा ठेकेदार ने खण्ड परियोजना प्रबंधक, निर्माण अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा कृषक विकास संगठन को आश्वस्त किया कि योजना का निर्माण कार्य दी गई अनुसूची के अनुसार तय समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

फसल विविधीकरण परियोजना, कृषि के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से फसल विविधीकरण, लघु सिंचाई सुविधाओं के विकास और सुधार, डेयरी, मधुमखी पालन, शीटाके मशरूम की खेती के माध्यम से आजीविका में सुधार, किसानों का सिंचाई एवं बाजार आधारित फसलोंत्पादन में क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

परियोजना में कुल्लू तथा लाहौल में अब तक कुल मिलाकर 21 उप- परियोजनाओं का चयन किया गया है। जिसमें लघु सिंचाई विकास से किसानों के खेतों तक नियमित रूप से सिंचाई सुनिश्चित करवाना, कृषि प्रसार व विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना मूल्य शृंखला प्रबंधन व कृषि विपणन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

इस उपलक्ष में कृषक विकास संगठन के प्रधान तारा चंद ठाकुर, सचिव ईशर ठाकुर व सरवजीत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!