कुल्लू टूडे
बजौरा
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, बजौरा की केंद्र प्रमुख डॉ. देविना वैद्य ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में गत वर्षों की भांति शीतोष्ण फलदार पौधों के पौधे की बिक्री इस वर्ष 9 दिसम्बर 2024 से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रही है।
अतः इच्छुक बागवान केन्द्र पर आकर सेब, नाशपाती, प्लम, आडू, खुबानी, जापानी फल, कीवी फल एवं अनार की नई एवं प्रमाणित किस्मों को अपने बगीचे में रोपित हेतु आवश्यकतानुसार प्राप्त करें।
