Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

उच्चतर शिक्षा विभाग को ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम ने गत दिवस राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी का दौरा किया और वार्षिक रैंकिंग (सार) के लिए निरीक्षण कार्य किया।

राजकीय महाविद्यालय बासा के प्राचार्य डॉ० पूर्ण चंद्र चौहान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम कुकुमसेरी कॉलेज पहुंची और रैंकिंग के लिए निर्धारित सात बिंदुओं के अंतर्गत दस्तावेजों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया। साथ ही महाविद्यालय का भी भौतिक निरीक्षण किया और प्रबंधन की तारीफ़ की।

उपरोक्त टीम में पनारसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ० उरसेम लता उपाध्यक्ष, मण्डी कॉलेज से डॉ० हरीश चौहान, बासा कॉलेज से डॉ० दिलीप कुमार और डॉ० विकास शामिल रहे।

कुकुमसेरी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अनिता कुमारी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग को ओर से गठित टीम ने सभी 7 एसएआर बिंदुओं पर दस्तावेजों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया और कहा कि हमें अच्छी ग्रेडिंग मिलने की आशा है।

इस अवसर पर कुकुमसेरी महाविद्यालय से आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ० रत्नेश त्रिपाठी, डॉ० अक्षय कुमार, सुरिंदर सिंह, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, माया देवी, सालिक राम, गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे और सभी ने अपने निर्धारित बिंदुओं पर टीम से समस्त जानकारी और दस्तावेज साझा किए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!