Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

आपरेशन लोटस में करारी राजनीतिक शिकस्त खा चुके भाजपा के नेता बिलासपुर में कांग्रेस सरकार द्वारा मनाए जाने वाले द्वि-वार्षिक समारोह को लेकर की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा के पास न कोई दिशा है और न ही कोई तथ्य।

आए दिन कांग्रेस की मजबूत सरकार को घेरने के लिए स्तरहीन बयानबाजी कर जनता में हंसी का पात्र बन रही है।

प्रैस को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा को संयम रखना चाहिए।

क्योंकि प्रदेश के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी मतदाताओं द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास औंधे मुंह गिरे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जिस प्रकार की टिप्पणीयां कर रहे हैं उससे तो लगता है कि बीती भाजपा की सरकारों ने मानो कोई समारोह ही नहीं किए हों।

भाजपा के नेताओं को समझना चाहिए जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते।

भाजपा के नेताओं को ऑपरेशन लोट्स में मिली मात अभी तक उनके लिए सदमा बना हुई है जिससे वह उभर नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर सत्ता से दूर रहने की लोलुपता भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं।

संदीप सांख्यान ने विश्वास दिलाया है कि भाजपाई धैर्य बनाए रखें और बिलासपुर में होने वाला कांग्रेस का यह समारोह अदभुत होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दूसरी वर्षगाँठ ऐतिहासिक होगी जिसकी भनक भाजपा के नेताओं को है और उसी के कारण अनर्गल बयानबाजी करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता तक आजकल बयानवीर बने हुए है।

संदीप सांख्यान ने कहा बीते दो वर्षों में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने प्रदेश में विपक्ष और भाजपा को हर मोर्चे पर पटखनी दी है।

जिसके कारण भाजपा को यह समझ नहीं आ रहा है कि वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की घेरे, कि उपचुनाव की उत्कंठा से उभरे या फिर भाजपा के अंदर चल रहे अपने ही लोंगो के ध्रुवीकरण से निपटे।

संदीप सांख्यान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा अपने ही द्वारा पैदा की बेमतलब की राजनीति और षड़यंत्रो का शिकार होती जा रही है जिसकी पीड़ा प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा में साफ झलकती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!