Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में तिन्दी से किलाड़ जाने वाली सड़क 84.200 किमी पर काडू नाला के पास सड़क में ब्लास्टिंग के कारण बंद हो गई है।

पुलिस चौकी तिंदी से प्राप्त सूचना के अनुसार, सड़क में ब्लास्टिंग के कारण तिंदी से किलाड़ जाने वाली सड़क 84.200 किमी पर काडू नाला के पास बंद हो गई है। सड़क बहाली का कार्य कल शुरू किया जाएगा।

सड़क अवरोध के कारण, एक एचआरटीसी बस और 5-6 हल्के वाहन, जिनमें 35-40 सवार यात्री फंसे हुए थे।

जिला पुलिस की टीम तुरंत मौका के लिए रवाना हुई एवं जिला पुलिस द्वारा सभी यात्रियों को तिंदी में सुरक्षित रूप से ठहराए गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!