????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कोविड-19 की तीसरी लहर के सक्रमण से बचाव को लेकर तथा कोराना के नए वेरियंट डेल्टा तथा ओमीक्रॉन के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो चंडीगढ़ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के मंडी स्थित क्षेत्रीय जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा जिला कुल्लू मे 9 से 12 फरवरी, 2022 तक प्रचार मोबाईल वाहन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों से युक्त पोस्टरों, बैनरों से सुसज्जित मोबाईल प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिला कुल्लू के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन तक लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर बहुमूल्य जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया जाएगा।

वाहन में अनाउंसमैंट के माध्यम से भी लोगों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार, संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छताा, दो गज की शारीरिक दूरी, मुंह पर मास्क लगाना इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क तथा सेनेटाईजर भी वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिला में दिए गए लक्ष्य के अनुसार 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग सभी बच्चों को कोराना की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है।

जिला में हालांकि कोरोना के मामले पहले की अपेक्षाकृत कम हुए हैं तथापि कोरोना का संक्रमण अधिक न हो, इसके लिए सभी को पूर्ण एहतियात के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाना होगा।

उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण बचाव को लेकर जिला प्रशासन तथा राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की अनुपालना को सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि स्वयं भी स्वस्थ रहें तथा औरों को भी कोरोना संक्रमण, इसके नये वेरियंट, डेल्टा, ओमीक्रॉन तथा अन्य बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए सहयोग करें। जागरूक बनकर तथा कोराना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी एहतियाती उपायों को अपनाकर ही कोराना संक्रमण को अधिक फैलने से रोक सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!