Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जामा मस्जिद के विरोध में आज सोमवार को कुछ हिंदू संगठन द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 को लागू कर दिया है। यह आदेश आज सोमवार सुबह 10 बजे सायं 4 बजे तक लागू रहेंगे।

जिसके तहत कुल्लू शहर के प्रवेश द्वार गेमन पुल से लेकर अखाड़ा बाजार स्थित पेट्रोल पंप तक तथा पूरे नगर परिषद एरिया में लोग समूह में इकट्ठे नहीं हो पाएंगे।

उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!