Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

गोबिंद सागर में चलने से पहले ही क्रूज पर विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा किसान मोर्चा ने बिलासपुर में लाए गए क्रूज पर सवाल उठाए हैं तथा कहा है कि यह क्रूज न होकर स्टीमर है।

भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा है कि जिला प्रशासन लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बिलासपुर की जनता जिला प्रशासन के झांसे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के स्टीमर गोबिंदसागर में डैहर पावर हाउस के निर्माण के समय भी चलते थे।

इनमें पावर हाउस का सामान लेकर भाखड़ा से सलापड़ जाते थे। प्रशाासन को कथित क्रूज को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विदेशों व दक्षिण भारत में चलने वाले क्रूज व बिलासपुर में लाए गए क्रूज में भारी अंतर है। ऐसे में इसे क्रूज कहना सही नहीं है।

एमजी एडवेंचर द्वारा जिला प्रशासन पर लगाए गए आरोपों की प्रदेश सरकार से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है ताकि सच्चाई जग जाहिर हो सके।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों को दरकिनार कर बाहरी कंपनी को काम दिए जाने का विरोध किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को पिछले 50 वर्षों से गोबिंद सागर में पुश्त दर पुश्त बोट चला रहे भाखड़ा विस्थापितों को इसका काम देना चाहिए था ताकि भाखड़ा बांध के कारण उजड़े लोगों को सही मायने में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!