Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की तीन पंचायतों के लोगों को अब बस सुविधा मिल सकेगी। सडक़ में 27 साल से लंबित समस्या का हल हो गया है।

न्योली-थरमाण-जगोट सडक़ के जीरो प्वाइंट देवधार के पास पहले सडक़ काफी तंग थी। यहां पर बसों को मोडऩे में परेशानी होती थी। केवल छोटे वाहन ही यहां से गुजरते थे।

लेकिन बुधवार को जिला परिषद सदस्य अरूणा ठाकुर, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद सडक़ के तंग हिस्से को चौड़ा किया गया। ऐसे में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि जनमंच में भी ग्रामीणों ने सरकार से सडक़ के तंग हिस्से को दुरूस्त करने की मांग की थी।

जिला परिषद सदस्य अरूणा ठाकुर ने कहा कि विभाग के अधिकारियों, प्रशासन और लोगों के समन्वय के साथ ही इस मसले को हल किया गया है। अब इस सडक़ पर बसें चल सकेंगी।

इस सड़क के चौड़ा होने से घाटी की चतानी, ग्राहण और न्योली पंचायत की जनता को बस सुविधा मिलेगी। जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम से इस रूट पर बसें चलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों का भी आभार जताया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!