कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज में एक 25 वर्षीय सैलानी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन 6 युवक पंजाब से घुमने के लिए मणिकर्ण घाटी पहुंचे थे। सभी मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में एक होमस्टे में रुके हुए थे। अचानक रात को एक युवक की तबीयत बिगड़ गई।
उसकी खराब हालत को देखते हुए उसके दोस्तों ने होमस्टे कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
हालांकि युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस का मानना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
मृतक युवक की पहचान वरुण शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 25 साल निवासी हाऊस नंबर 5273, झुझार सिंह नगर, जिला रोपड़ पंजाब के तौर पर हुई है।
