Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ की टीम ने 20 बीघा सरकारी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा उगाई गई अवैध भांग की खेती के लगभग 19 लाख भांग के पौधों को नष्ट किया।

डीएसपी एएनटीएफ हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनटीएफ कुल्लू यूनिट द्वारा आज को भांग की अवैध कृषि को नष्ट करने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए, पटवार वृत्त शिलिहार के खनोरनी जंगल में लगभग 18 से 20 बीघा सरकारी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा उगाई गई अवैध भांग की खेती के लगभग 19 लाख भांग के पौधों को नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एएनटीएफ आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि इस मुहिम में जुड़कर नशे के खिलाफ लडाई में अपना सहयोग देने का अनुरोध करती है।

उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आप हमें “ड्रग फ्री हिमाचल ऐप” के माध्यम से गोपनीय तरीके से नशा तस्करों की सूचनाएं भी दे सकते हैं।

इस अभियान में एएनटीएफ इकाई के कुल्लू के 13 कर्मचारी, जिला पुलिस कुल्लू के 7 कर्मचारी और वन विभाग के 4 कर्मचारी शामिल हैं। टीम में कुल 24 कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!