Spread the love

विनोद महंत

कुल्लू टुडे

जिला मुख्यालय से करीब 6 किलामीटर की दूरी पर स्थ्ति शमशी में मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री का प्लॉट आबंटन रद्द होने के बावजूद भी कामकाज जारी है।

मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री के बहाने उद्योग विभाग से लीज पर ली गई भूमि पर मॉल बना देने का मामला तूल पकड़ने के बाद हालांकि उद्योग विभाग ने प्लॉट आवंटन तो रद्द कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी उद्योगपति ने अभी तक कब्जा हटाने की कोई कवायद नहीं की है।

जबकि विभाग द्वारा एक माह में प्लाट से कब्जा छोड़ने का नोटिस उद्योगपति को दे रख है। जिसकी मियाद 16 अगस्त तक पूरी होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री के नाम पर केवल बेकरी चलाने के लिये औद्योगिक क्षेत्र शमशी में गये प्लॉट में उद्योगपति ने मॉल बना कर दुकाने किराये पर दे रखी हैं।

जबकि नियमानुसार औद्योगिक क्षेत्र में मॉल बना कर दुकानें किराये पर देने का प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही मणिकर्ण रोलर फ्लोर मिल्ज प्रा0लि0. की एक फर्म ने शमशी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग से मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री लगाने के लिए 600 स्केयर मीटर भूमि लीज पर ली है। लेकिन उद्योगपति ने यहां आलिशान इमारत खड़ी करके मॉल का बना दिया है।

लेकिन इसके साथ ही निर्माण 600 स्केयर मी. के बजाय 798 स्केयर मी. भूमि पर किया गया है। जिससे साफ हो गया कि उद्योगपति ने उद्योग विभाग की 198 स्केयर मी. भूमि पर अवैध तौर पर कब्जा करते हुये इमारत खड़ी कर दी। विभाग ने बार बार उद्योगपति को कब्जा हटाने के लिये नोटिस दिये। लेकिन उद्योगपति ने नोटिस पर कोई गौर नहीं किया।

लेकिन कुल्लू टुडेू न्यूज के साथ अन्य समाचार पत्रों में जब मामला उछला तो विभाग की नींद भी टूटी और विभाग द्वारा प्लॉट की लीज डीड को रद्द कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक उद्योगपति द्वारा कब्जा हटाने के संदर्भ में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। बल्कि वहां पर दुकानें किराये पर दी जा रही हैं। इससे साफ हो रहा है कि उद्योगपति प्लॉट आवंटन रदद होने के बावजूद भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। लेकिन ऐसे में देखना यह है कि विभाग इस संदर्भ मेें कौन सी कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!