Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत झज्जाकोठी में करंट लगने से बिजली बोर्ड में कार्यरत टीमेट की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत व्यक्ति सोमवार दोपहर बाद झज्जाकोठी में खंभे पर चढक़र बिजली लाइन के मरम्मत कार्य में जुटा हुआ था।

इसी दौरान अचानक लाइन में करंट का प्रवाह होने से उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर आ गिरा।

मौके पर मौजूद सहयोगियों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसके साथ ही उसके सहयोगियों ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचित किया।

हादसे की सूचना पाते ही तीसा पुलिस थाना से टीम ने सिविल अस्पताल तीसा पहुंचकर कागजी औपचारिकताएं निपटाई।

डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र नानक चंद वासी गांव टिकरीगढ़ के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!