Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

नगर के रौड़ा सेक्टर में स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर के ऑडिटोरियम में रविवार को क्रोएशियाई नाटक द डॉल का सफल मंचन किया गया।

इस दौरान उड़ान थियेटर ग्रुप बिलासपुर के पदाधिकारियों अभिषेक डोगरा, नवीन सोनी, अभिषेक सोनी व वरिष्ठ रंगकर्मी विनोद शर्मा ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।

इस नाटक का मूल आलेख अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाटककार मीरो गावरान ने लिखा है जबकि इसका नाट्य रूपानतरण जयपुर के सौरभ श्रीवास्तव ने किया है।

उत्तर भारत के प्रख्यात नाट्य निर्देशक एवं राष्ट्रीय अकादमी अवार्डी केदार ठाकुर के निर्देशन में हुए इस नाटक में मुख्य भूमिका रूपेश भीमटा ने निभाई जो पिछले 28 वर्षों से रंगमंच और सिनेमा में लगातार सक्रिय है।

वहीं, माया द डॉल की मुख्य भूमिका येशवी भारद्वाज ने निभाई। जो मिस आरकेएमवी 2024 भी रह चुकी हैं और मुख्य धारा के व्यवसायिक रंगमंच में यह इनका पहला ही नाटक है जो पूर्णतया चुनौती पूर्ण है।

नाटक में संगीत रोहित कंवल ने दिया, जबकि सेट डिजाइन दीपिका रायए रोहित सिंह परमार व ऋषि राय ने किया जबकि मंच प्रबंधन राखी का था।

इसके अलावा मंच के पीछे सहयोग व प्रचार प्रसार में बिलासपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी अभिषेक डोगरा, नवीन सोनी व अभिषेक सोनी विशेष योगदान रहा।

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था संकल्प रंगमंडल शिमला द्वारा विश्व प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक द डॉल का 28वां वल्र्ड प्रीमियर हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के नवनिर्मित प्रेक्षागृहोँ में किया जा रहा है।

बिलासपुर में इस नाटक का मंचन 2 सितंबर को शाम 5 बजे भी होगा। इस अवसर रविंद्र भट्टा, रतन चंद निर्झर, अश्वनी शर्मा, अरुण डोगरा, इंद्र चंदेल, अभिषेक टेस्सू सचिन भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!