Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

लाहौल घाटी के रंगवे नाला में लापता चल रहे बीआरओ में तैनात जेई राहुल का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि रेस्कयू टीम लगातार लापता राहुल व अन्य लोगों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नही मिल पाई है।

बीआरओ के लापता चल रहे जेई राहुल की तलाश में उसके परिजन भी लाहौल घाटी पहुंच गए है। राहुल के चाचा धर्मेंद्र पांडे रेस्कयू टीम के साथ दिन भर नाले में तलाश करते रहे लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिल पाई।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार शाम को बीआरओ ने तैनात जेई राहुल कुमार, जेसीबी में डोजर चालक व दो हेल्पर के साथ उदयपुर से तांदी की ओर आ रहा था। जब रंगवे नाले में के पास पहुंचे तो पानी बढ़ा हुआ था। पानी में गाड़ी फंसी देख बीआरओ के सभी जवान गाड़ी में बैठे लोगों की मदद में जुट गए। उसी समय बाढ़ का पानी बढ़ गया और सभी को अपने साथ बहाकर ले गया।

बता दें कि 23 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र रामानुज पांडे थाना सुजरा जिला लखी सराय बिहार का रहने वाला है। पिता रामानुज पांडे गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार पालते हैं। राहुल के चाचा धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि वह भी टीम के साथ अपने लापता भतीजे की तलाश कर रहे हैं। राहुल के बाढ़ में लापता होने की खबर सुनकर सभी परिजन सदमे में हैं।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि शेष लापता लोगों की तलाश जारी है। खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। लापता लोगों का सुराग लगने तक सर्च अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!