कुल्लू टूडे
मंडी
जिला मंडी के चौहारघाटी के तेरंग में चल रहे सर्च आपरेशन में रविवार को दो शव बरामद हुए हैं।
इसमें लापता तीन माह की मानवी और उसकी मां सोनम (23 वर्ष) का शव मिला है। घटनास्थल से मां-बेटी का शव एक साथ मिला है।
इतनी बड़े हादसे के दौरान भी मां ने मरने के बाद भी अपनी नन्हीं बेटी मानवी को नहीं छोड़ा था।
इस दर्दनाक दृश्य को लेकर हर किसी को रूला दिया। एनडीआरएफ के स्निफर डॉग व ड्रोन के माध्यम से ढूंढा गया है।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग में पहली अगस्त को हुए हादसे में अब तक आठ लापता लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।
हादसे के दौरान दस लोग लापता हुए थे और एक गंभीर घायल हुआ था। अब केवल खुड्डी देवी और हरदेव लापता हैं। उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
