Spread the love

कुल्लू टुडे

नाहन

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ के भूवैज्ञानिकों की एक तीन सदस्य टीम सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में गत 30 जुलाई को पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भूस्खलन का अध्ययन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंची है।

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम मंगलवार और बुधवार को भूस्खलन स्थल का अध्ययन करेगी और बुधवार दोपहर में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगी।

इस टीम में निदेशक इंजीनियरिंग भूविज्ञान मनोज कुमार, भूविज्ञानी पी0 जगन और सहायक भूविज्ञानी ए0 पुनिया शामिल हैं।

उपायुक्त ने लोगों से बरसात के मौसम में अपने घरों में रहने और गैर जरूरी यात्राएं स्थगित करने तथा नदी नालों से दूर रहने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!