Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पुरेन्द्र वैद्य ने मंगलवार को कुल्लू तहसील के डुग्गीलग (सुम्मा) में पौधरोपण किया।

पुरेन्द्र वैद्य ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रदेश की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को बरसात के मौसम में चीड़, देवदार अथवा अन्य फलयुक्त पौधे लगाने चाहिए ताकि हम अपनी धरा को बचा सकें।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण का यह संदेश जन-जन तक जाना चाहिए ताकि लोग जागरूक हों और वनीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर वनीकरण के कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। वन विभाग तो अपने लक्ष्यों को पूरा कर ही रहा है, लेकिन जन-जन को इसमें अपना सहयोग करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वनों को लगाने से अधिक जरूरी है इन्हें बचाना। वनों को कई प्रकार का खतरा हमेशा रहता है और स्थनीय तौर पर संजीदगी के चलते इस प्रकार के खतरों से बचा जा सकता है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अमरदीप सिंह तथा स्थानांतरित सचिव अनिल कुमार, अध्यक्ष जिला बार एसोसियेशन संजय ठाकुर, यादवेन्द्र गुप्ता, हीरा चौधरी और शिवानी शर्मा अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन कुल्लू सहित वन विभाग के कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!