कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू जिला सहित 4 जिले के लोगोंको स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले कुल्लू अस्पताल में काफी लंबे समय से शिशु रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कुल्लू अस्पताल में चल रही शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी को लेकर कुल्लू सदर विधायक सुंदर ठाकुर ने काफी मश्कत की।
उन्होंने अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए विधानसभा में भी जमकर आवाज उठाई।जिसको देखते हुए सरकार ने शिशु रोग विशेषज्ञ को
पीजीआई चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए तबादला किया।
सरकार द्वारा कुल्लू अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के आदेश करने के बाद सुंदर ठाकुर ने सरकार का धन्यवाद किया।
ठाकुर ने कहा कि शिशु रोग विशेषज्ञ आने के बाद जहां
आम आदमी को राहत मिलेगी वहीं निजी अस्पताल में जाने से भी बचेंगे।

