Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

देश कि एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक हमारे राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का सम्मान हम सभी को करना चाहिए।

तिरंगे को फहराने, उतारने तथा उसके रखरखाव को पूरे शिष्टाचार, सभ्यता और सलीके के साथ करना चाहिए क्योंकि यह हमें एक सूत्र में बांधता है।

यह उद्गार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जायेगा। इसी कड़ी में परेड में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों का आरटीपीसीआर टेस्ट समारोह की रिहर्सल से पहले किया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने की सम्भावना को रोका जा सके।

मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देगें। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चन्द्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!