कुल्लू टूडे
रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर क्षेत्र के तहत आते पुलिस पोस्ट तकलेच के अंतर्गत नरेन के बशडी मे में हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिषद खनेरी लाया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस पोस्ट से पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को एक छोटा वाहन ब्रादली मार्ग पर नाले में लुढ़क गया।
जिसमे 6 लोग सवार थे। जो रोहड़ू क्षेत्र के असथाना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
यह लोग मझेवटी गांव में एक देवता के मंदिर आए थे, वापसी में अपने गांव जाते समय उनके साथ यह दुर्घटना घट गई।
घायलों में जय लाल , रत्ती राम, निशा और प्रीति शामिल है।
जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर में लाया गया है।
