Spread the love

कुल्लू टुडे

हिसार, हरियाणा

सिविल सर्जन डॉ रत्ना भारती ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 4 रह गई है तथा रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 6 लाख 61 हजार 810 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 53 हजार 972 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 829 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक कुल 1139 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना की पिछले वर्ष की पहली लहर में 327 और इस वर्ष की दूसरी लहर में 812 लोगों की मृत्यु हुई है। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 825 मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंनेे कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए प्रत्येक नागरिक कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित किए गए मापदंडों का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर नागरिक शिविर स्थल पर पहुंचकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!