Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू से मंडी की ओर जाने वाले वाहन अब रात्रि के समय भी दोनों मार्गों यानी बजौरा- कंडी-कटोला तथा बजोरा -औट राष्ट्रीय राजमार्ग से जा सकते हैं।

खराब मौसम के चलते बीते शनिवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एक आदेश जारी किया था जिसके अनुसार रात्रि के समय वाहनों को मंडी की ओर केवल बजोरा- कंडी- कटोला मार्ग से जाने की अनुमति थी।

इस आदेश को अब निरस्त कर दिया है।

उपायुक्त ने कहा चूंकि अब मौसम साफ है और दोनों ही मार्ग आवाजाही के लिए सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा लोग सुविधा अनुसार आवागमन के लिए पूर्व की भांति दोनों में से कोई भी मार्ग अपना सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!