Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में लक्षित पात्र आबादी को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज की लक्ष्य प्राप्ति एवं देश भर में प्रथम आने की उपलब्धि पर रविवार को एम्स बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से प्रदेश भर में दिखाया गया।

जिला हमीरपुर में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए हमीरपुर के टाउन हॉल में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई।

इस अवसर पर भोरंज की विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, अन्य अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना टौणी देवी की आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने टाउन हॉल के बाहर खूबसूरत रंगोली से लोगों को टीकाकरण की बधाई दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!