कुल्लू टूडे
केलंग
पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति मयंक चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी होने के कारण ढलानदार पहाड़ी जो गांव जसरथ व जोबरंग के बीच में हैं।
जहां से रूक रुक कर उपर पहाड़ी से हिमस्खलन हो कर चिनाब नदी में गिर रहा है जिससे चिनाब नदी का बहाब रुक गया है।
जिला पुलिस प्रशासन आप सब से निवेदन करता है की चिनाब नदी से सटे गांव जोबरांग, रापे, जसरथ, तड़ंग थिरोट इत्यादि के नागरिक सावधानी बरते एवं जिला पुलिस आमजन से निवेदन करता है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नजदीकी पुलिस चौकी या थाना में तुरंत सूचना दें।
पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि आपातकाल से संबधित सूचना नीचे दिए गए किसी भी नंबर पर सांझा करें। केलांग-89880-92298
DDMA केलांग-94594-61355
पुलिस थाना केलांग-8988098068
पुलिस थाना उदयपुर-8988098069
पुलिस चौकी जालमा-8988098073
