Spread the love

सुशांत शर्मा

कुल्लू

पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के शासन में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया।

भारी बारिश और खराब मौसम के बीच भाजपा पदाधिकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

जिला पदाधिकारियों ने पश्चिमी बंगाल की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और महिलाओं के साथ हुई इस घटना के लिए ममता बनर्जी सरकार के इस्तीफे की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में ज़िला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता जमवाल, जिला भाजपा भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी व मीडिया प्रभारी श्याम कुल्लवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!