Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

जनमानस के सतत विकास तथा बेहतर स्वरोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार पूरे भारत वर्ष में 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सौर उपकरणों के माध्यम से प्रदान करेगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना पर भारत सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर या उपयुक्त खाली स्थान पर सौर बिजली उत्पादन उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

सौर उपकरण लगाने हेतु भारत सरकार लाभार्थियों को आकर्षक सब्सिडी प्रदान करेगी।

अधीक्षक डाकघर मंडी स्वरुप चन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु लाभार्थियों को पंजीकृत करने का कार्य डाक विभाग को सौंपा गया है।

डाक विभाग के पोस्टमैन घर द्वार जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। मण्डी डाक मण्डल के डाक कर्मचारियों द्वारा इस योजना का पंजीकरण सभी डाकघरों में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला मण्डी, कुल्लू तथा लाहुल और स्पिति (लाहुल क्षेत्र) के 38,000 लाभार्थिओं को पंजीकृत किया जाएगा जिसकी अंतिम पंजीकरण तिथि 8 मार्च 20024 है।

उन्होंने कहा कि सभी तीन जिलों के इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाने हेतु अपने संबंधित पोस्टमैन या नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!