Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल स्नातकोतर शारीरिक शिक्षकों यानि डीपीईज ने हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संघ के प्रघान राजकुमार राणा, पूर्व प्रधान ललित चैहान, दिनेश जागटा, महासचिव संजय यादव प्रैस को जारी बयान में कहा है कि इससे पूर्व हर वर्ष प्रदेश की वार्षिक परीक्षाओ में डीपीईज को अधीक्षक और उप अधीक्षक लगाया जाता है।

लेकिन इस वर्ष बोर्ड के तुगलकी फरमान से डीपीईज को इस बार अधीक्षक और उप अधीक्षक नही लगाया जा रहा है। जिसका समस्त डीपीईज में रोष है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से शारीरिक शिक्षा विषय को इलेक्टिव विषय के रुप में पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही जियोग्राफी, म्यूजिक, सोसोलोजी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, हिंदी आदि विषय भी पढ़ाए जाते है उन विषयों के सभी प्राध्यापको की ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन सिर्फ शारीरिक विषय के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो सहन नही होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अंग्रेजी विषय के बाद सिर्फ शारीरिक विषय में ही सबसे ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। उसके वावजूद शारीरिक शिक्षा विषय के डीपीईज को ड्यूटी पर नहीं लगाना उचित नहीं है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शारीरिक शिक्षा विषय के डीपीईज को अधीक्षक और उप अधीक्षक के पद नही लगाया गया तो कोई भी डीपीई शारीरिक शिक्षा विषय के पेपर भी चेक करने नही जायेगा। जिसके लिए बोर्ड सचिव स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!