Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शूटिंग को प्रदेश में प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति तैयार की है।

इसके साथ ही प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रूप्ए का समझौता ज्ञापन भी तैयार किया है। ताकि फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्मों के अनूकुल वातावरण मिल सके।

इसी कड़ी में स्पिति अब फिल्मों की दृष्टि से भी काफी पहचाना जाने लगा है।

बालीबुड और टालीबुड की फिल्मों का फिल्माकंन यहां होना शुरू हो गया है।

तेलगू फिल्म इंडस्ट्री की शूटिंग हाल ही स्पिति में सम्पन्न हुई। करीब 25 दिनों तक तेलगू फिल्म की शूटिंग यहां हुई है।

इसमें मुख्य अभिनेता और साउथ इंडियन अभिनेता डूलकर सलमान थे। रंगरीक, काजा, में मुख्य तौर पर फिल्म के सीन फिल्माएं गए है।

इस फिल्म में स्थानीय लोगों ने भी अभिनय किया है। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपल्ब्ध हुआ। बल्कि पर्यटन की दृष्टि से स्पिति का प्रचार प्रसार होगा।

एडीएम मोहन दत शर्मा तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनुराघव पूरी से मिले।

निर्देशक अनुराघव पूरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले भी स्पिति में एक प्रोजेक्ट पर काम कर चुके है। मुझे स्पिति से काफी प्यार है।

यहां की भूगौलिक परिस्थिति आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। कुछ लोकेशन स्पिति की ऐसी है जोकि स्विटजरलैंड, कश्मीर की तरह बर्फबारी के दिनों दिखते है। स्पिति गैंड कैनियन आफ इंडिया है।

कई फिल्म निर्माता विदेशों में शूटिंग करने के लिए प्राथमिकता देते है।

लेकिन स्पिति एक ऐसी लोकेशन है जोकि आपको विदेश में होने का अनुभव करवाती है। यहां पर शूटिंग में काफी मदद प्रशासन ने की है। लोग यहां के काफी सहयोग करने वाले है।

यहां पर यातायात की व्यवस्था अगर और मजबूत हो जाए तो शूटिंग की कार्य को तीव्रता मिलेगी।

प्रशासन और सरकार इस पर प्रभावी कदम उठाए। मुझे जब भी इस तरह की लोकेशन से जुड़ा फिल्माकंन करना होगा तो मैं स्पिति ही आउंगा।

इस मौके पर एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि शूटिंग स्पिति में कुछ समय से बढ़ गई है।

फिल्म, वीडियो सांग, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग अब आए दिन हो रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने में हम सफल होंगे।

फिल्म के अभिनेता डूलकर सलमान ने स्पिति की बेहतरीन वीडिया अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है जिसमें स्पिति की सुदंरता को लाखों लोग देख चुके है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!