Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

पंजगाईं पंचायत में चेतना संस्था व ह्यूमैनिटी फस्र्ट के सहयोग से आयोजित निशुल्क कैंसर जांच शिविर में वर्ड कैंसर केयर के ग्लोबल एम्बेसडर डॉ कुलवंत सिंह ढ़ालीवाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।

चेतना संस्था के सचिव एवं युवा समाजसेवी हरीश नड्डा की देखरेख में आयोजित इस कैंप में डॉ ढ़ालीवाल ने जनता को कैंसर के उपचार व रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान डॉ ढ़ालीवाल ने उपस्थित जन समूह से कहा कि लोगों को दान की दिशा को बदलते हुए कैंसर रोगियों व अन्य इलाज में मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। असल में इससे बढ़कर कोइ भी बडा मानव धर्म नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कैंसर केयर संस्था पूरी दुनिया में कैंसर की पीड़ितों के इलाज के लिए काम कर रही है और पंजाब में भी बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके ग्लोबल एंबेसडर कुलवंत सिंह धालीवाल रोको कैंसर मुहिम के तहत कैंप लगा रहे है।

धालीवाल ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से कैंसर के करीब 9 हजार से भी ऊपर चेकअप कैंप लगाए जा चुके हैं।

वही पंजाब के 70 प्रतिशत हिस्से को कवर किया जा चुका है। इन कैंपों में 1 लाख से अधिक कैंसर पीड़ितों का मुफ्त इलाज किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिरों, गुरुद्वारों व अन्य धार्मिक आस्थाओं में दान देने की बजाय हॉस्पिटलों में दान देना चाहिए। लोगों को लंगर की जरूरत नहीं है बल्कि गरीब लोगों के इलाज के लिए लंगर लगाना चाहिए।

पंजगाईं पंचायत में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!