कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू कॉलेज में मागों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रही है।
वहीं, अब परिषद के कार्यकर्ता बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में छात्र परिषद की बुधवार दोपहर से लेकर वीरवार दोपहर तक 24 घंटे की भूख हड़ताल जारी रहेगी।
महाविद्यालयों में शिक्षकों व स्टाफ के रिक्त पद भरने, छात्र संघ चुनाव बहाली और यूजी कक्षाओं के री-एपीयर परीक्षा परिणामों को जल्द घोषित करने की विवि प्रबंधन से मांग की जा रही है।
एबीवीपी के जिला संयोजक राहुल विष्ट ने कहा कि जिलाभर के कॉलेजों में शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ के पद रिक्त चल रहे हैं। जिसकी वजह से हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
इकाई सचिव नीतिन ने कहा कि सरकार ने चुनावों पर रोक लगाकर छात्र राजनीति को खत्म किया है। इस दौरान कुंगा देचेन, उर्वशी, वैष्णवी, ऋषभ, रूपेंद्र, रोबिन, सौरव, राजीव, ईशान, हेमंत आदि उपस्थित रहे।
