Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 33 के.वी कण्डाघाट फीडर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 5 फरवरी, 2024 की प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक वाकनाघाट, क्यारीघाट, क्वारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नंगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!