Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला की ग्राम पंचायत शिल्ली राजगिरी में महिलाओं ने चेष्टा गांव को मुक्त बनाने की पहल की है। महिला मंडल चेष्टा की सदस्यों ने रविवार को गांव में साफ अभियान चलाया।

जिसमें गांव में फैल कूड़े-कचरे को एकत्रित कर इसका उचित निष्पादन किया गया।

वहीं महिलाओं ने गांव के मुख्य रास्ता भी संवारा। यह रास्ता प्राथमिक व उच्च विद्यालय शिल्ली राजगिरी और सरकारी राशन डिपो को जोड़ता है।

महिला मंडल प्रधान नारकली ने कहा कि महिलाओं ने बैठक में गांव की साफ-सफाई तथा मुख्य रास्ते को संवारने का निर्णय लिया। जिसके चलते रविवार को चेष्टा में सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान सचिव मीरा, उपप्रधान हिरामणि, नीलामणि, बिंद्रा, दुर्गा, शांता, लीला देवी, निर्मला, पुजा, निर्मला ठाकुर, पुजा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!