Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

सोलन ज़िला में चिट्टे हेरोइन की उपलब्धता के खतम होने के चलते सोलन पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी पर भी कढ़ी नजऱ रखी जा रही है।

इसी कड़ी में में सोलन पुलिस की टीम ने 3 युवकों को बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी युवकों के कब्जे से 56, 600 रुपए कैश भी बरामद किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन सोलन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चम्बाघाट की एक बिल्डिंग में किराए पर रहने वाले कुछ आरोपी आपसी मिलीभगत से नशीली दवाईयों/गोलियों (Tapdro 100, Tapantadol Tablets 100 mg) का अवैध व्यापार कर रहे है जिस पर उक्त बिल्डिंग में आरोपी गौरव के Two Room Set की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कमरा में गौरव पुत्र राजेन्द्र सिंह मूल निवासी नेपाल उम्र 19 वर्ष, सलमान चौधरी पुत्र हरुन चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी चिनौतबस्ती पहाड़गंज मध्य दिल्ली व मोहम्मद ईकरम पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र 22 वर्ष निवासी गांव व डा0 फतेहपुर तहसील छातापुर जिला सिपोल बिहार मौजूद पाए गए।

कार्यवाही के दौरान उक्त कमरा से 990 Tablet Tapdro 100, Tapantadol Tablets 100 mg each व 50,600 रुपये कैश तीनों युवकों के कब्जा से बरामद हुए।

उक्त दवाइयों और नकदी को अपने कब्जे मे रखने बारे उक्त तीनो युवक कोई भी पास permit पेश पुलिस न कर सके।

जिस पर मौका पर उक्त दवाइयों और नकदी को ज़ब्त किया गया जो यह दवाइयाँ Drug & Cosmetic Act के तहत प्रतिबंधित हैं जो इनको आगामी कार्यवाही हेतु ड्रग इन्सपैक्टर को सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!