Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित मेवार कराटे लीग सीज़न टू प्रतियोगिता में रुद्राणी, शैरनसेन व साक्षी ठाकुर ने गोल्ड मैडल जीता वहीं लड़को के सब जूनियर मे नैतिक भी गोल्ड मेडल प्राप्त करने में पीछे नहीं रहे।

जिला बिलासपुर बृज मार्शल आर्ट अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शिहान बृजलाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ में 28 से 29 जनवरी तक प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमे 8 राज्यों के 380 खिलाड़ियो ने भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश से बिलासपुर जिला के बृज मार्शल आर्ट अकादमी के 14 सदस्यों की टीम सहित टीम मैनेजर सन्नी शर्मा व टीम कोच शिहान बृजलाल चौहान ने भी प्रतिनिधित्व में साथ दिया किया। इस टीम में 4 लड़कियां व 8 लड़के थे।

लड़कियों की प्रतियोगिता में 10 साल से कम वर्ग में रुद्राणी ने गोल्ड मेडल और सब जूनियर में शैरनसेन ने गोल्ड मेडल व साक्षी ठाकुर ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किए तथा अंकिता ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।

लड़कों की सब जूनियर प्रतियोगिता में नैतिक ने गोल्ड पदक, देवांश बिष्ट, विश्व विजय, रोहित, सुमित ने सिल्वर मेडल तथा प्रणय ने ब्राउन पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मे वरुण और सारांश ने गोल्ड पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता से बिलासपुर पहुंचने पर बच्चो के अभिभावको ने बृजलाल चौहान का और बच्चो का जोरदार स्वागत किया।

चौहान ने बताया कि यह सभी बच्चे बिलासपुर में स्थित बृज मार्शल आर्ट अकादमी में अभ्यास करते हैं।

बृज मार्शल आर्ट अकादमी से बिलासपुर के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सचिव बृजलाल चौहान, कोषाध्यक्ष कोमल व सभी सदस्यों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा मेहनत को बरकरार रखकर और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

बृजलाल चौहान ने बताया कि इस टीम में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल दसमल लदरौर के 6 बच्चे ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!