कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एनएच-5 पट्टामोड़ नजदीक शिव मंदिर के पास एक बस
और स्कूटी की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में स्कुटी सवार युवक की मौत हो गई।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम पुलिस चौकी डगशाई में दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि NH-5 पट्टामोड़ नजदीक शिव मन्दिर के पास वाहन हादसा हुआ है, पुलिस भेजें।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर बस न0 RJ14PE-5080 व स्कूटी न0 HP14C 7843 TVS दुर्घटनाग्रस्त होने पाए गए।
उपरोक्त हादसा में स्कूटी चालक की मृत्यु हो चुकी थी। जिसे CHC धर्मपुर भेजा गया। पुलिस द्वारा मौका पर पुछताछ करने के बाद बस चालक व परिचालक को डिटेन किया गया है।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। और आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।
मृतक युवक की पहचान बब्लू पुत्र लेफ्टिनेंट धन बहादुर निवासी गांव खिलजसली पो. कुमार हट्टी जिला सोलन उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है।
