कुल्लू टूडे
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में शिरड़ी संपर्क मार्ग में एक बोलोरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक नई बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी चालक सहित चार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुदारंग से करीब पांच-छह किलोमीटर आगे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
