कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा है कांग्रेस की हिमाचल सरकार द्वारा लिए जन विरोधी निर्णय की की आलोचना करती है।
पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने श्री नयना देवी जी विधानसभा के अंतर्गत नयना देवी जी मंदिर न्यास द्वारा संचालित श्री शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सरकार के अधीन किया था ताकि जो उस स्कूल को जो चलाने की दिक्कत आ रही थी।
वो दूर हो जाएं और बच्चों को गुणवत्ता पूर्व शिक्षा मिले इस उदेश्य से सरकार ने स्कूल का अधिग्रहण किया था।
परन्तु इस कांग्रेस सरकार ने इस स्कूल को डी नोटिफाई कर दिया है, जिससे उस क्षेत्र में भरी रोष है उस क्षेत्र के बच्चे उन स्कूलों में पढ़ रहे है उनका भविष्य भी अंधकार में हो जायेगा।
क्योंकि मंदिर नयास के माध्यम से कर्मचारियों को भर्ती करने की कोई पालिसी नहीं है और उस पालिसी न होने के कारण उस स्कूल में प्राध्यापकों की कमी चली आ रही है। जिसके कारण कई बच्चों ने कई विषयों के प्राध्यापक देखे तक नई है।
दो तीन प्राध्यापकों के सहारे वो सीनियर सेकेंडरी स्कूल चल रहा है। नए अध्यापक मंदिर न्यास द्वारा भर्ती नहीं किये जा सकते थे।
इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसका अधिग्रहण करवाया था ताकि सरकार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सेलेक्शन करती है।
ताकि अध्यापक की नियुक्ति की जा सके अगर वैसे नहीं तो ट्रांस्फर के माध्यम से उस स्कूल को सुचारु रूप से चला सकें।
इस उद्देश्य से स्कूल का अधिग्रहण किया था परन्तु वर्तमान सरकार ने शुरू से नकरात्मक दृष्टिकोण अपनाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की वो इस निर्णय पर पुर्नविचार करे ये 5-6 पंचायतों के भविष्ये की बात है खर्चा चाहे मंदिर नयास दे परन्तु उस स्कूल का संचालन सरकार अपने अधीन ले ताकि गुणवर्ता पूर्ण शिक्षा दी जा सके, अध्यापको की कमी को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा इस से पहले हमारे इस विधानसभा के जितने भी संस्थान बंद किये हैं, को दुबारा से खोला जाये।
