Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

महीने भर के इंतजार के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को विभाग बांट दिए हैं।

राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मिला है।

जबकि यादविंद्र गोमा को आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल महकमे दिए गए हैं।

तीन मंत्रियों रोहित ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग वापस लेकर उनका भार कम किया गया है।

जिनके पास पहले से ही शिक्षा, लोक निर्माण और उद्योग जैसे भारी भरकम महकमे हैं।

गौरतलब है कि दोनों नए मंत्रियों ने 12 दिसंबर को शपथ ली थी। महीने भर के इंतजार के बाद मंगलवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

तकनीकी शिक्षा विभाग पहले रोहित ठाकुर के पास था, जिसे वापस लेकर अब राजेश धर्माणी को दिया गया है।

अब रोहित ठाकुर के पास अब उच्च शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा विभाग है।

वहीं, हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग वापस लेकर यादविंद्र गोमा को दिया गया है।

अब हर्षवर्धन के पास उद्योग विभाग और संसदीय कार्य का दायित्व होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!