Spread the love
कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
टोल प्लाजा के साथ लगते बलोह गांव के ग्रामीणों ने एक बार फिर से अपनी समस्याओं को लेकर हल्ला बोल दिया है।
रविवार को गांव की महिलाओं व पुरुषों ने घर के साथ लगती सड़क से उड़ रही धूल से परेशान होकर जिला प्रशाशन के खिलाफ अपन रोष व्यक्त किया।मामला बरमाणा के सामने पड़ने वाले गांव बलोह का है जहां पर टोल प्लाजा स्थित है।
बताते चलें कि एक महीना पहले भी इन ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को गांव की पुरानी सड़क से टोल टैक्स बचाने के चक्कर में सैकड़ो गुजर रहे वाहन को लेकर अवगत करवाया था।
गांव से होती हुई इस सड़क की इतनी खस्ता हालत हो गई है कि उड़ती धूल से घर के आँगन में बैठना तो दूर पशुओं को भी बांध नहीं सकते।  बिलासपुर से गुजर रही फोरलेन सड़क मार्ग जहां पर्यटकों और अन्य लोगों को
सुविधा प्रदान कर रही है।
वहीं वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में फोरलेन सड़क का इस्तेमाल न कर पुराणी गांव की सड़क की और रुख करते है। अब ग्रामीणों के लिए यह सड़क जी का जंजाल बन गई है।
पुराने मार्ग का प्रयोग करने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। करीब दो-तीन किलोमीटर के इस फेर में वाहन चालक टोल टैक्स तो बचा रहे हैं लेकिन वाहनों की भारी भीड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है।
सरपट दौड़ रहे वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत पेश आने लगी है। लोगों के घर, पशुओं के लिए रखा चारा आदि सदैव धूल मिट्टी से भरे रहते हैं। महिलाओं को कपड़े सुखाने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है।
प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि जब फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा था तो भारी भरकम मशीनरी का प्रयोग इसी सड़क से हुआ, जिस कारण सड़क टूट चुकी है।
एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क की दुरूस्ती का आश्वासन दिया था। लेकिन हैरानी की बात है कि साल बीत जाने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया है लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।
जिस कारण लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को पक्का व नालियों की भी मुरम्मत की जाए।
इसके अलावा वाहनों की आवाजाही बंद करवाई जाए ताकि लोग परेशानी से बच सके आलम यह है कि लगातार इन समस्याओं से परेशान हो रहे लोगों का गुस्सा रविवार को इस कदर फूटा कि लोग सड़क पर उतर आए और अपना रोष जाहिर किया। 
उन्होंने प्रशासन को  समस्या का हल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया। मजबूरन लोगों को अपने हकों के लिए धरना देना पड़ेगा।
इस सांकेतिक धरने में करीब पचास लोग मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए एक्स सर्विसमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इस रूट का प्रयोग कर
रहे हैं।
यह पुराना रास्ता है लेकिन अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए फोरलेन सड़क बनाई गई है। बावजूद इसके भारी भरकम वाहन इस रूट पर धडल्ले से दौड़ रहे हैं।
जिसमें लगे हुए हाइवा , टिप्पर, टैक्टर, टैंपो, बस, ट्रक यहां तक की छोटी गाड़ियां इसी सड़क पर दौड़ते हैं। सड़क इतनी व्यस्त हो जाती है कि स्कूली बच्चों को सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है।
इस सांकेतिक प्रदर्शन में सेवानिवृत इंस्पेक्टर जोधा सिंह , ग्राम सुधार समिति बलोह के प्रधान बिशन सिंह चंदेल, प्रीतम सिंह, महिला मंडल प्रधान गीता देवी, निखिल, बृजलाल, परमजीत, सुनील, आशा चंदेल, दिला राम पूर्व उप प्रधान ननावा, सीमा चंदेल, गोदावरी, पहला देवी, गंगा देवी, आशा देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!