Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस शिव मंदिर पतलिकुहल में मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ विशेषतौर पर उपस्थित रहे।

मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्व की कुछ पुरानी राजनीतिक पार्टियों से एक जिसका अपना एक महान इतिहास है।

कांग्रेस पार्टी का भारत को आजाद में अपना महत्व रहा है और आजादी के बाद के भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का अतुलनीय योगदान है।

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने कहा की पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है जो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आदेश देगा उसे पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के शरदोत्सव के दौरान होने वाले दौरे के बारे में विस्तृत बात की

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अपने आगामी मनाली दौरे में करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन कर के मनाली विधानसभा क्षेत्र को सौगात देंगे।

देवेंद्र नेगी, अरुणा ठाकुर, प्रेम शर्मा, डीआर जोशी,जोगिंदर ठाकुर, हीरा लाल भारद्वाज, रोहित महाजन, खुडू राम, प्रेम लाल, पुने राम, रोशन लाल शर्मा, राजीव जास्पा, कामनाथ भारद्वाज, चंदरसैन ठाकुर, प्रेम लता भार्गव,रोशन लाल शर्मा प्रेम लाल, पुष्पा कटोच लाल चंद, टीकम राम, नेस राम कायस्थ, धर्मु वाष्टा नरेश ठाकुर सुशील, कमल, रजत, इत्यादि अन्य कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!