Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

साम्फिया फाउंडेशन द्वारा नेचर पार्क मौहल में बीते दिन दिव्यांगता पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आम जनों और पार्क में आए अभिभावकों को जागरूक किया

बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक साम्फिया फ़ाउंडेशन ने जानकारी देते हुए बताया की संफू एक जागरूकता का साधन है।

जिसके माध्यम से भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं बाजारों में लोगों को दिव्यांगता के बारे में जागरूक किया जाता है।

इसी उपलक्ष्य पर आज साम्फिया फाउंडेशन की समावेशी टीम नें नेचर पार्क मौहल में घुमने आए आम जनों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान साम्फिया फाउंडेशन का समावेशी योद्धा जिसे सम्फू का नाम दिया है।

उसके माध्यम से बच्चों तथा अभिभावकों का ध्यान केन्द्रित करने के चलाया गया जो वास्तव में बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोउन का डम्मी है।

इस दौरान साम्फिया फाउंडेशन की तरफ से धनेश्वरी ठाकुर,सन्नी,अमन एवं श्रवण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!