Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत गुप्त सूचना का आधार पर एक दुकान में रेड की और दुकान के काउंटर में रखी एक किलो चरस बरामद की।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने जरी पुलिस चौकी के अंतर्गत जरी क्षेत्र मे पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थी तो एक खुफिया सूचना मिलने पर टीम ने शॉट एरिया में स्थित एक करियाना की दुकान पर रेड की और चेकिंग के दौरान दुकान चलाने वाले व्यक्ति प्रकाश चंद्र सूद पुत्र तीखु राम सूद ,गांव शॉट डाकघर जलुग्रां ,तहसील -भुंतर जिला कुल्लू ,उम्र 68 वर्ष से काउंटर के अंदर रखे एक केरी बैग के अंदर से एक किलो चरस बरामद की।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने यह चरस किस से खरीद की और किसको बेचने की तैयारी में था इसके बारे में आरोपी से पूछताछ चल रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज पेश अदालत करके आरोपी का रिमांड हासिल किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!