कुल्लू टूडे
बंजार
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत बाहु में एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात दो लोग कार में सवार होकर मोहिनी गांव की तरफ जा रहे थे।
बाहु मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार नियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे का पता मंगलवार सुबह उस समय लगा जब स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरे हुए देखा। तो ग्रामीण बचाव के लिए खाई में उतरे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने ही हादसे की जानकारी बंजार पुलिस को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही बंजार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों के शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान मोहनी
गांव निवासी टेक चंद व गेवे राम निवासी गांव मोहनी बंजार के तौर पर हुई है।
टेकचंद मिहार स्कूल में
भाषा अध्यापक के पद पर कार्यरत था।
