कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
उत्तरी भारत के विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी के नगर परिषद में प्रधान पद को लेकर स्वारघाट में एसडीएम धर्मपाल के अध्यक्षता में आज बैठक हुई।
बैठक में दिशा शर्मा को सर्वसम्मति से नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गई। जबकि भरत गौतम को उपप्रधान पद के लिए चुना गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पूर्व प्रधान के विरुद्ध सभी पार्षद लामबंद हो गए तथा उन्होंने प्रधान के प्रति अपना विश्व अविश्वास प्रस्ताव रखा था।
जिसके चलते सर्वसम्मति से मुकेश कुमारी को प्रधान पद से हटना पड़ा तथा आज स्वारघाट में एसडीएम धर्मपाल की अध्यक्षता में प्रधान पद का चयन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से दिशा शर्मा को प्रधान चुना गया तथा भरत गौतम को उपप्रधान चुना गया।
स्वारघाट में श्री नयना देवी जी के परिषद के पांच पार्षद दिशा शर्मा, भरत गौतम, रीता देवी, मीरा देवी तथा प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
दिशा शर्मा को प्रधान चुने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्हें सर्व सम्मति से प्रधान पद के लिए चुना गया है, जिसके लिए वह सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करती है।
उन्होंने कहा कि वह सब को साथ में लेकर नगर परिषद श्री नयना देवी जी के विकास का कार्य करेंगी तथा सभी वार्डों में एक सम्मान विकास करवाने की भरपूर प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि माता श्री नयना देवी जी की धार्मिक नगरी को विकास की दृष्टि में नगर परिषद श्री नयना देवी जी एक अपनी एक आदर्श भूमिका निभाएगा।
ताकि नगर परिषद में हर व्यक्ति को नगर परिषद से हर संभव सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही है।
इस अवसर पर श्री नयना देवी जी की नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रीतिमा राय, न्यासी महेश कुमार, प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
आगामी प्रक्रिया में इसके बाद श्री नयना देवी जी नगर परिषद का शपथ समारोह होगा, जिसकी तिथि बाद में तय होगी।
