कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
जिला मुख्यालय के बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत जिला बिलासपुर के अंतर्गत निर्माणाधीन भानुपल्ली बिलासपुर रेलवे लाइन और फोरलेन के तहत बन रहे सुरंगों की सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई गई।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेल विकास निगम लिमिटेड के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि हाल ही में उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे और 2015 में बिलासपुर में ही हुए सुरंग हादसे से सबक लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि एनएचएआई और आरवीएनएल के अंतर्गत बन रहे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा एवं उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा तभी भविष्य में किसी भी अनचाहे हादसे से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि भानुपल्ली बिलासपुर रेलवे लाइन के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 13 सुरंगे बनाई जानी है जिसके मध्यनजर सभी को और अधिक सचेत होने की आवश्यकता है।
उन्होंने अधिकारियों को समय.समय पर मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। टनल में काम कर रहे हैं सभी मजदूरों के पास उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी संरचनात्मक स्थिति का निरंतर आकलन करने और किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा विसंगतियों का शीघ्र पता लगाने के लिए उच्च तकनीक के सेंसर और निगरानी प्रौद्योगिकियों की सहायता लेने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बाहरी जोखिम मूल्यांकन करते समय उपयोग कारकों पर्यावरण तथा भू वैज्ञानिक पहलुओं की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
सुरंग प्रबंधन तथा आपातकालीन प्रतिक्रियाओं के संबंध में उचित प्रशिक्षण और जन जागरूकता अभियान के माध्यम से उपभोगकर्ताओं एवं जिला वासियों को सुरक्षा उपाय एवं रिपोर्टिंग तंत्र के बारे में शिक्षित करने की भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी टनलों के बाहर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए इसके अतिरिक्त टनल के अंदर सभी संचार माध्यमों की भी लगातार जांच सुनिश्चित हो।
अधिकारियों ने बताया कि एक व्यापक सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता को पहचानते हुए एनएचएआई ने सुरंगों के भीतर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा भी लगाई है।
यह उपाय चालकों को नियंत्रित और कम गति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे बेहतर गतिशीलता सक्षम होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
इसके अलावा, सुरंगों को आधुनिक निगरानी कैमरों से सुसज्जित किया गया है जो किसी भी उल्लंघन को पकड़ लेंगे और अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम बनाएंगे।
जागरूकता बढ़ाने और नए नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिएए सुरंगों को अब प्रमुख रूप से प्रदर्शित साइनबोर्ड से सजाया गया हैए जो स्पष्ट रूप से गति सीमा और ओवरटेकिंग प्रतिबंधों का संकेत देते हैं।
वाहन चालकों से आग्रह किया जाता है कि वे इन दिशानिर्देशों का लगन से पालन करें क्योंकि वे सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
