कुल्लू टूडे
कुल्लू
इग्नू अध्ययन केंद्र 1107 में रविवार को जुलाई 2023 सत्र के प्रवेशार्थियों के लिए परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक नवनामांकित शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में वरिष्ठ परामर्शदाता प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इग्नू कुल्लू केंद्र के समन्वयक डॉ. राकेश राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इग्नू की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
अपने अभिभाषण में उन्होंने शिक्षार्थियों को उन तमाम गतिविधियों के बारे में अवगत कराया, जो उन्हें अध्ययन के दौरान करना है।
जिसमें प्रवेशार्थियों को पंजीकरण, पुनः पंजीकरण, परीक्षा फार्म भरने, असाइनमेंट डाउनलोड करने, वेबससाइट सर्च करना, स्टडी सामग्री डिस्पैच को सर्च करना, एडमिशन स्टेटस चैक करना व रिजल्ट ग्रेड कार्ड चेक करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने किया कि परिचय बैठक का उद्देश्य शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करना है।
मुख्यातिथि प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने अपने संबोधन में प्रवेशार्थियों को सर्वप्रथम इग्नू का हिस्सा बनने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रहने वालों के लिए इग्नू का प्लेटफार्म बेहतरीन है।
विद्यार्थी इग्नू के माध्यम से दूर रहकर भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को हर विद्यार्थी के लिए आसानी से मुहैया करवाना है।
उन्होंने कहा कि इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है जिसमें हर वर्ग के विद्यार्थियों को उनके काम-धन्धे व नौकरी के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाता है। परिचय बैठक में करीब 15 परामर्शदाता व कर्मचारी भी मौजूद थे।
